-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला सुरक्षा अभियान हुआ शुरू, एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार एंव थाना प्रभारी श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार 1, अप्रैल को महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाया गया, जिसमें एंटी रोमियो टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य बाजारों व सार्वजनिक क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके हक एंव अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार एंव थाना प्रभारी श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार 1, अप्रैल को महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाया गया, जिसमें एंटी रोमियो टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य बाजारों व सार्वजनिक क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके हक एंव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। एंटी रोमियो पुलिस टीम में टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा, महिला कांस्टेबल मोनिका देवी, महिला कांस्टेबल सलोनी, महिला कांस्टेबल श्वेता, महिला कांस्टेबल दीक्षा, महिला होमगार्ड सविता,एंव होमगार्ड प्रीतम सिंह शामिल रहे। टीम द्वारा संयुक्त रूप से नगर के दिल्ली रोड, हाथी गेट,संजय चौंक और सर्राफा बाजार व आदि जगहों पर बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 0,5 अपराध नियंत्रण एंव सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया, एवं साइबर क्राइम व साइबर फ्रॉड के बारे में भी सचेत किया गया। टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किसी भी आपातकाल में निडर होकर पुलिस की सहायता प्राप्त करने के लिए जानकारी दी गई। कहा गया कि डरे नही पुलिस विभाग हर वक्त सुरक्षा हेतू तत्पर है, वहीं संवाद कर आमजन को बताया गया कि जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ व अन्य उपद्रव के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण हेतू सरकार द्वारा जारी किए गए। आपातकालीन 112 पुलिस सेवा व अन्य नम्बरों से अवगत कराते हुए विस्तृत जानकारी के लिए अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए। जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम जनता के बीच पुलिस का सहयोग व विश्वास कायम रखना रहा।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार