-
☰
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जनसमर्पण की भावना को जनकल्याण में बदलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ जनसमर्पण की भावना को जनकल्याण में बदलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने हर एक प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
मध्य प्रदेश: गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री का सख्त रुख, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
राजस्थान: नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने सुरक्षित निकाला, लोगों ने सराहा
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा, SSP अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर फलोदी में सेवा अभियान, जल कुंडों की सफाई से गौ-पक्षियों को राहत