Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/05/2026 10:50:29 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/05/2026 10:50:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: देहरादून उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाने की योजनाओं की समीक्षा की।

विस्तार

उत्तराखंड: देहरादून उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाने की योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि  संस्थान का कार्य जल्द शुरू कर मेला कुंभ से पहले पूरा किया जाए। पर्यटन विभाग नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा, जिसकी प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु हर 15 दिन में प्रगति बैठक लेंगे, और विकास के साथ विरासत संरक्षण और सभी जिलों की लोक कला को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा 5 प्रमुख केंद्र बनेंगे। संस्थान में डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशालाएं और ई-लर्निंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉक्टर आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव धीराज गर्ब्याल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News