-
☰
उत्तराखंड: एसएसपी श्वेता चौबे का औचक निरीक्षण, आधुनिक पुलिसिंग और संचार व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित डी सी आर एंव डी सी आर बी वायरलेस वर्कशॉप तथा नफीस सेल का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेख प्रबंधन, संचार व्यवस्था एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
विस्तार
उत्तराखंड: जनपद टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित डी सी आर एंव डी सी आर बी वायरलेस वर्कशॉप तथा नफीस सेल का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेख प्रबंधन, संचार व्यवस्था एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। उनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी सूचना संचार व्यवस्था पर जोर दिया गया। अपराध अभिलेखों के डिजिटल प्रबंधन को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संचार उपकरणों को पूर्णतः क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। एस एस पी श्रीमती स्वेता चौबे ने पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रभावी संचार व्यवस्था ही आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़