-
☰
असम: नदी में नहाते समय 19 वर्षीय युवक डूबा, SDRF और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
असम: असम-मेघालय सीमा के पास टोपातली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ओमचियांग नदी में स्नान करने के दौरान 19 वर्षीय युवक करण बारो के डूबने की घटना से इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के बाद पुलिस और बचाव टीमों ने युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 9 जुलाई 2026 को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पांच युवक डिमोरिया के टोपातली इलाके में असम-मेघालय सीमा के पास बहने वाली ओमचियांग नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और तेज बहाव बना हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे टोपातली के मिलनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय करण बारो नहाते समय अचानक नदी के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे उन्हें बाहर नहीं निकाल सके। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत खेत्री पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही खेत्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की, लेकिन करण बारो का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 10 जुलाई की सुबह खेत्री पुलिस के साथ गुवाहाटी से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और विशेष अभियान चलाकर युवक की तलाश शुरू की। बचाव दल ने नदी के आसपास के इलाकों में लगातार खोज अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका है। घटना के बाद करण बारो के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजन अपने बेटे की तलाश को लेकर चिंतित हैं। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदियों और जल स्रोतों के पास जाने से सावधानी बरतें। तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण ऐसी जगहों पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
झारखण्ड: दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से इलाज कराने जा रही महिला की हुई मौत
मध्य प्रदेश: आबकारी विभाग में पदोन्नति, कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: नए एसपी का एक्शन प्लान, 15 जुलाई से शुरू होगा नशा विरोधी अभिया
झारखण्ड: अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की करी हत्या
हरियाणा: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.62 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: हज यात्रियों की सुविधाओं पर मंथन, बलिया में राज्य हज समिति की हुई अहम बैठक