-
☰
पंजाब: पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग नेटवर्क, ₹2 लाख ड्रग मनी भी किया बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
पंजाब: पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के अपने अभियान को जारी रखते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से यह बड़ी खेप बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया गया। इस मामले में थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े सभी आरोपियों, तस्करों और उनके सहयोगियों की पहचान कर पूरे सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में जुटी है। पंजाब पुलिस लगातार सीमा पार से संचालित नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। यह कार्रवाई एक बार
झारखण्ड: दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से इलाज कराने जा रही महिला की हुई मौत
मध्य प्रदेश: आबकारी विभाग में पदोन्नति, कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: नए एसपी का एक्शन प्लान, 15 जुलाई से शुरू होगा नशा विरोधी अभिया
झारखण्ड: अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की करी हत्या
हरियाणा: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.62 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: हज यात्रियों की सुविधाओं पर मंथन, बलिया में राज्य हज समिति की हुई अहम बैठक