Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: विधायक रणधीर पनिहार की हुई बैठक, पीएम-सीएम कार्यक्रमों की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/07/2026 01:12:21 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:12:21 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: नलवा विधानसभा क्षेत्र में आगामी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को विधायक रणधीर पनिहार ने कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में विशेष रूप से 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम तथा हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि दोनों कार्यक्रम प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनके सफल आयोजन के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने, व्यवस्थाओं में सहयोग करने और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं को अभियान की जानकारी देने, आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। इसके अलावा नलवा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट, भूप सिंह खिचड़, सुमन कसवां, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविन्द्र रोकी, सुरेन्द्र मंडा, श्रीराम सरपंच, मनीष एलावादी, रणबीर सरपंच, सुल्तान, सरजीत सरपंच, बलजीत सरपंच, भवानी रोहिल्ला, चरण सिंह नागर सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में विधायक रणधीर पनिहार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से दोनों प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया, ताकि विकास और जनसेवा का संदेश व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंच सके।