-
☰
हरियाणा: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.62 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: सिरसा में बीती रात्रि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को काबू किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते ह्ए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत कार्रवाई करती हुई सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव बोदिवाला के प्राइमरी स्कूल के नजदीक टी पॉइंट पर मौजूद थे। इस दौरान गांव की तरफ से दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव चाड़ीवाल व अजय पुत्र सुभाष निवासी गांव रंधावा जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस घटना संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
झारखण्ड: दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से इलाज कराने जा रही महिला की हुई मौत
मध्य प्रदेश: आबकारी विभाग में पदोन्नति, कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: नए एसपी का एक्शन प्लान, 15 जुलाई से शुरू होगा नशा विरोधी अभिया
झारखण्ड: अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: हज यात्रियों की सुविधाओं पर मंथन, बलिया में राज्य हज समिति की हुई अहम बैठक