-
☰
बिहार: जगदीशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत, चालक हुआ फरार
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: बेतिया जगदीशपुर-अरेराज मुख्य हाईवे पर होंडा एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर के पुरनाडीह निवासी मोतीलाल सहनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, मोतीलाल सहनी अपने खेत में जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, वार्ड सदस्य, मुखिया पति अब्बास अंसारी, बाबूलाल प्रसाद, अध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया। मृतक के परिजन वीरेंद्र सहनी ने बताया कि उनके चाचा खेत में जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं, वार्ड सदस्य ने बताया कि मोतीलाल सहनी उनके वार्ड संख्या 10 के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास किया जाएगा। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन