Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में होंगे शामिल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 28/10/2026 12:59:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 28/10/2026 12:59:23 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक में देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैलाशी देवी मीणा और मिर्जा इरशाद बेग ने की। बैठक में महारैली में टोंक जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में कैलाशी देवी मीणा ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में टोंक विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचकर राहुल गांधी के संघर्ष को मजबूती देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान हैं और देश में महंगाई लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा और चीन की ओर से उत्पन्न हो रही चुनौतियों का भी जिक्र किया। कैलाशी देवी मीणा ने कहा कि यह केवल राहुल गांधी का संघर्ष नहीं, बल्कि आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई है, जिसके लिए राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News