-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के निर्देशन में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की ओर से अहाता शिवदयाल में डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहल्ला समिति का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को घरों में कूड़े का उचित प्रबंधन करने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से होती है और सभी के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुंदर मोहल्ला बनाया जा सकता है। डस्टबिन वितरण के माध्यम से लोगों को कचरे के सही निस्तारण और स्वच्छता की आदत अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वच्छ सहारनपुर के निर्माण में सहयोग करना रहा।