-
☰
बिहार: अमदाबाद में भीषण आग लगी, सुल्तान का घर हुआ जलकर राख
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के गोपालपुर सीज नियामत टोला में एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई है।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के गोपालपुर सीज नियामत टोला में एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते एक परिवार के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में सुल्तान, पिता शाहिद आलम, का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा खाने का अनाज, पहनने के कपड़े, जरूरी कागजात और नगद रुपए सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत एवं मुआवजा देने की मांग की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने जाति और धर्म आधारित विवादों पर कड़ा संदेश दिया
छत्तीसगढ़: अंशुमन पटेल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
छत्तीसगढ़: एसईसीएल आमगांव परियोजना से ग्रामीण युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मोहनपुर–बैकुंठपुर नई बस सेवा शुरू