Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/02/2026 05:42:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 05:42:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लालगंज तहसील में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लालगंज तहसील में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी अधूरे कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचना चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।