-
☰
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मोहनपुर–बैकुंठपुर नई बस सेवा शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के चौथे चरण के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुदृढ़ करते हुए आज एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के चौथे चरण के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुदृढ़ करते हुए आज एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई बस सेवा मोहनपुर से बैकुंठपुर के बीच संचालित होगी। निर्धारित रूट के अनुसार यह बस मोहनपुर से प्रस्थान करते हुए पम्पानगर, रामानुजनगर, अर्जुनपुर, तिवरागुड़ी, गोविंदपुर, तेजपुर, बरहोल और कुडेली होते हुए बैकुंठपुर तक पहुंचेगी। इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, जो अब तक परिवहन की समस्या से जूझ रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास जिले में लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने जाति और धर्म आधारित विवादों पर कड़ा संदेश दिया
छत्तीसगढ़: अंशुमन पटेल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
छत्तीसगढ़: एसईसीएल आमगांव परियोजना से ग्रामीण युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित