Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राजकीय बीमा औषधालय में डॉक्टर व दवा की गंभीर लापरवाही, मरीजों में आक्रोश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/02/2026 12:39:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:39:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर में स्थित राजकीय बीमा औषधालय मिर्जापुर की स्थिति यदि ऐसी है कि— निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे के बजाय 10:00 बजे के बाद डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचते हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर में स्थित राजकीय बीमा औषधालय मिर्जापुर की स्थिति यदि ऐसी है कि— निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे के बजाय 10:00 बजे के बाद डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचते हैं। कुल 7 स्टाफ होने के बावजूद मौके पर केवल 2 कर्मचारी ही मिलते हैं। मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध नहीं कराई जाती, बल्कि दवा “नहीं है” कहकर टाल दिया जाता है। तो यह निश्चित रूप से गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और मरीजों के अधिकारों का उल्लंघन है। सरकारी बीमा औषधालय श्रमिकों और बीमित कर्मचारियों के इलाज के लिए संचालित होते हैं। समय पर डॉक्टर न मिलना और दवा का अभाव सीधे तौर पर मरीजों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।