-
☰
बिहार: मनिहारी में मिलन समारोह, सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर पंचायत में आज जनसंपर्क और सामाजिक समरसता का एक सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जब पैक्स अध्यक्ष ललन यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीमती शबनम कुमारी जी के आवास पर आयोजित भव्य मिलन समारोह में माननीय सांसद जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर पंचायत में आज जनसंपर्क और सामाजिक समरसता का एक सशक्त उदाहरण देखने को मिला, जब पैक्स अध्यक्ष ललन यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीमती शबनम कुमारी जी के आवास पर आयोजित भव्य मिलन समारोह में माननीय सांसद जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र की जमीनी हकीकत को करीब से समझा। स्थानीय जनता ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं रोजगार से जुड़ी कई अहम समस्याओं को सांसद के समक्ष प्रमुखता से रखा।
माननीय सांसद ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनका संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और मनिहारी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सांसद ने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व और जनभागीदारी से ही विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने पैक्स अध्यक्ष ललन यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि शबनम कुमारी जी द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह की सराहना करते हुए इसे जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। यह मिलन समारोह न सिर्फ आपसी संवाद का मंच बना, बल्कि मनोहरपुर पंचायत के विकास को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश
गुजरात: ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति का अभियान तेज
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर 2 किमी शोभायात्रा निकली , ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
मध्य प्रदेश: मूंदी बस स्टैंड पर बलकर पलटा, फाउंटेन वाल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला