Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 14/04/2026 01:03:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 14/04/2026 01:03:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी स्थित 7, कालिदास मार्ग सरकारी आवास पर भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी स्थित 7, कालिदास मार्ग सरकारी आवास पर भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके संघर्षमय जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और उपेक्षित वर्गों के अधिकार, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की स्थापना के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य विचार और उनका अतुलनीय योगदान एक समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण के लिए हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।