Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप, करंट लगने की चर्चा
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 18/08/2026 10:19:07 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:19:07 am
Share:

संक्षेप

बिहार: थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ ब्रहम्टोला गांव में सोमवार को 41 वर्षीय महिला शशीला देवी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

बिहार: थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ ब्रहम्टोला गांव में सोमवार को 41 वर्षीय महिला शशीला देवी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शशीला देवी दो लड़कियों की मां थीं।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मजिस्टर यादव की पत्नी शशीला देवी छः माह की गर्भवती थी। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

 

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर गांव में बिजली की करंट से मौत की चर्चा लोगों के जुबान पर है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related News

पंजाब: पंजाब पुलिस में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग को मिला बढ़ावा, डीजीपी ने प्रशिक्षण के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

गुजरात: शिनोर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाएं दूर करने की हुई पहल, चेक मीटर लगाने का काम हुआ शुरू

राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन हुआ स्थगित

झारखंड: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवा समूह ने DPRO को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन


Featured News