Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का मचा कहर, 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 22/04/2026 11:12:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 22/04/2026 11:12:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार शुरुआती दौर में ही विकराल रूप धारण कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार शुरुआती दौर में ही विकराल रूप धारण कर लिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा और लोगों का घरों में कैद होना आम दृश्य बनता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। साफ तौर पर कहा गया है कि 25 अप्रैल तक राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में लू का प्रकोप तेज रहने की संभावना है।

दोपहर में बाहर निकलना खतरनाक

तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना जोखिम भरा साबित हो सकता है। सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो रहा है, और गर्मी से बेहाल लोग छांव और ठंडक की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं।

बच्चों-बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ सकता है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। प्रशासन की सख्त एडवाइजरी, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, खूब पानी और तरल पदार्थ लें,  सिर ढककर ही बाहर जाएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, लगातार चढ़ते पारे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब हर किसी की नजर आसमान पर टिकी है—कि आखिर कब इस झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी।