Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जर्जर पुल से गुजर रहे हजारों वाहन, धंसती सड़कों और गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 13/05/2026 10:24:42 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 13/05/2026 10:24:42 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: जिला कोरबा के बालको नगर रिंग रोड स्थित ढेंगुर नाला पुल की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: जिला कोरबा के बालको नगर रिंग रोड स्थित ढेंगुर नाला पुल की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। दिन भर हजारों भारी वाहन इस पुल से गुजरते हैं, और आम नागरिक धूल-धक्कड़ के बीच जान जोखिम में डालकर इस मार्ग का उपयोग करने को मजबूर हैं। पुल की सतह जगह-जगह से टूटी हुई है, किनारे धंस चुके हैं, बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके है और हर गुजरते ट्रक के साथ हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या मार्ग पूरी तरह बंद होने का इंतज़ार कर रहा है? ऐसी सूचना है कि दिनांक 20/05/2026 को बालको नगर में सुशासन त्योहार का शिविर आयोजित होने वाला है।
हम स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से विनम्र आग्रह करते है। कृपया शिविर में आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करें। स्वयं इस पुल की वास्तविक स्थिति देखें, जनता की पीड़ा को महसूस करें और त्वरित मरम्मत/पुनर्निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। ये मार्ग हजारों लोगों की रोज़मर्रा की जीवनरेखा है। समय रहते सुध लें, ताकि कोई अनहोनी न हो।


Featured News