Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मनरेगा मजदूर यूनियन ने हड़ताल को लेकर गांवों में की सभा, मांगों को मिला समर्थन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 13/05/2026 10:20:01 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 13/05/2026 10:20:01 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आज दिनांक12 मई 2026 को  मनरेगा मजदूर युनियन  के जिला संयोजक सत्यवीर सिंह ने गांव मंगलपुर  व सुरबरा में मनरेगा मजदूरों की सभा की व 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के विषय में जानकारी दी।

विस्तार

हरियाणा: आज दिनांक12 मई 2026 को  मनरेगा मजदूर युनियन  के जिला संयोजक सत्यवीर सिंह ने गांव मंगलपुर  व सुरबरा में मनरेगा मजदूरों की सभा की व 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के विषय में जानकारी दी। मनरेगा मज़दूरों ने बताया कि मनरेगा कानून खत्म होने के बाद काम नहीं मिल  रहा है, इसलिए सभी मज़दूरों ने नई स्कीम VBGRAMG को वापस करने और MNREGAकानून की वापस की मांग  पर पुरजोर सहमती जताई। सभा में मज़दूरों को साल में 300 दिन का काम व मजदूरी 1000रू० की जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया। सभी मज़दूरों ने मार्गों को मनवाने के संघर्ष में शामिल होने का भरपूर आश्वासन दिया। आज की सभा में गांव सुरबरा से कीमता, कौशल्या देवी,आशा देवी,सुमित्रा, पूजा  रीना, बेद व गांव मंगलपुर से कविता, दाया , रीति,मनीषा,बाला साधूराम व सुमन आदि शामिल रहे।
 


Featured News