-
☰
हरियाणा: हांसी में छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर हुआ आयोजित आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी, उपायुक्त राहुल नरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नागरिक अस्पताल हांसी की विशेष स्वास्थ्य टीम के सहयोग से बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी, उपायुक्त राहुल नरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नागरिक अस्पताल हांसी की विशेष स्वास्थ्य टीम के सहयोग से बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है और किशोरावस्था में लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एनीमिया से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी विशेष जोर दिया। आयोजित संवादात्मक सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य और टीकाकरण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने वैज्ञानिक एवं सरल भाषा में उत्तर देते हुए वैक्सीन से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति और देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “स्वस्थ बेटी-सशक्त समाज” और “स्वच्छता अपनाओ-बीमारी भगाओ” जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता संदेश भी दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन उमड़ी मरीजों की भीड़
राजस्थान: कपासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडाचूरा, अफीम व अवैध हथियार सहित आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: हड़ताल के बीच एसडीएम ने संभाली सफाई की कमान
हरियाणा: हिंदी की गूंज से गूंजा स्कूल, ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
राजस्थान: टोंक में अवैध बजरी खनन का खेल जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल