-
☰
हरियाणा: हिंदी की गूंज से गूंजा स्कूल, ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कैथल शहर में स्थित एस आर डी पब्लिक स्कूल में हिंदी प्रचार-प्रसार सभा के माध्यम से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: कैथल शहर में स्थित एस आर डी पब्लिक स्कूल में हिंदी प्रचार-प्रसार सभा के माध्यम से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी प्रचार-सभा के कुशल नेतृत्व में स्कूल परिसर में अध्यापकों व छात्रों के समक्ष हिंदी भाषा का प्रचार किया गया। और सामान्य ज्ञान पर छात्र- छात्राओं के बीच एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता कराई गई, इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हर्ष के साथ मिलकर बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सम्पन्नता पर विजयी छात्रों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। जिसमें कक्षा सात के छात्र अनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं रिया,गुरुवंश,वंश और भूपेश ने द्वितीय स्थान पर विजय प्राप्त की। कार्यक्रम में इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सबका मन मोह लिया,और विजयी छात्रों को पुरस्कार स्वरूप स्कूल सामग्री काॅपी व पैन वितरित किये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य माननीय श्री सत्यवान जी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में विविध ज्ञान प्रदान किया जाता है। डॉक्टर आर डी बिबयान ने हिंदी की दशा एंव दिशा बताई तथा प्रतियोगिता कराई। हरि सिंह सिंहमार ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के जीवन काल पर एतिहासिक चर्चा की, इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने अनुशासन के अंतर्गत शासन प्रशासन के ज्ञान का महत्व बताया तथा रितु मैडम ने कार्यक्रम का अनुभवी एंव सफल संचालन कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। आयोजन के मौके पर प्रधानाचार्य श्री सत्यवान जी, डॉक्टर आर डी बिबयान जी, हरि सिंह सिंहमार जी, इंस्पेक्टर रणबीर सिंह जी व माननीया रितु मैडम एंव छात्र आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।