Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 21/03/2026 03:54:54 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:54:54 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र सूरजपुर एवं रामानुजनगर के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे। उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया। उपवनमंडल अधिकारी श्री अशोक कुमार तिवारी के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के  उद्देश्य के बारे में बताया गया कि  सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन वनीकरण और वनों के पारिस्थितिक तंत्र के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता हैlविश्व वानिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य: वनों की कटाई को रोकना, जैव विविधता की रक्षा करना, और लोगों को वनों के आर्थिक व पर्यावरणीय महत्व के बारे में बताना। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जंगल ऑक्सीजन, वर्षा का पानी और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य है।