Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ‘विरासत’ में दादा-दादी संग मना ग्रैंडपेरेंट्स डे, बच्चों संग खेल-खुशियों का उत्सव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/03/2026 10:43:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/03/2026 10:43:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ‘विरासत’ कार्यक्रम का अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं यादगार आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ‘विरासत’ कार्यक्रम का अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं यादगार आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति दीपाली गुप्ता  ने कहा कि ग्रेंडपेरेंट्स डे का आयोजन केवल मनोरंजन नही अपितु अपने बच्चों के स्कूल की कार्यशैली को जानना तथा उनके विजन और मिशन को समझने के साथ साथ  बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम, स्नेह एवं आपसी जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करता है। दादा-दादी एवं नाना-नानी बच्चों के जीवन में विशेष स्थान रखते हैं । माता- पिता से पहले दादा- दादी का स्थान आता है । उनके साथ बिताया गया समय न केवल आनंददायक होता है, बल्कि वे अपने अनुभवों, कहानियों एवं जीवन मूल्यों के माध्यम से बच्चों को उनके संस्कारों से भी परिचित कराते है।


कार्यक्रम के दौरान दादियों के लिए नेल आर्ट तथा बच्चों के लिए आकर्षक टैटू गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इसके साथ ही दादा-दादी ने भी अपने पोते-पोतियों के साथ रैंप वॉक, रिंग गेम, अल्फाबेट गेम, स्लिप गेम एवं पोक एंड पिक जैसे रोचक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शूटिंग रेंज में दादी जी तथा नाना जी ने निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जिसमें श्री संदीप गुप्ता, श्री राजेंद्र सिंह,श्री रविंद्र पुंडीर, श्री अरविंद मित्तल, श्री दिनेश  कांबोज, श्री नेपाल सिंह धीमान, श्री राकेश थपलियाल, श्री राजबाला जी, श्री नीरज कुमार, श्री जयकुमार सिंह, श्री रामपाल सिंह जी ने भाग लिया। साथ ही रेम वॉक में भी श्री रविंद्र गुप्ता, श्री राजकुमार सिंह, श्री रविंद्र सिंह, श्री अरविन्द मित्तल, श्री संदीप गुप्ता, श्रीमति रेनू गुप्ता, श्रीमति प्रीति मित्तल, श्रीमति रजनी , मोहम्मद मुस्तकीम, श्री राजेंद्र सिंह रावत श्रीमति परविंदर कौर जी ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किरत सिंह के नाना श्री राजेंद्र सिंह एवं नानी श्रीमती परविंदर कौर रहे, जिनको मोस्ट एक्टिव दादा तथा मोस्ट एक्टिव दादी का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमति शालिनी अरोड़ा तथा समस्त अध्यापकों ने सभी बुजुर्गों का दिल से धन्यवाद किया।