Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक की गला रेतकर की गई हत्या, गांव में दहशत, जांच तेज
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 21/03/2026 03:53:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:53:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बेखौफ बदमाशों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बेखौफ बदमाशों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी बंधु यादव (45) पुत्र रमाशंकर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बंधु यादव बेल्थरा रोड स्थित यूनियन बैंक के पास एक मोबिल एजेंसी पर कार्यरत थे। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन रात करीब 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों की चिंता बढ़ने पर मृतक का बेटा गोलू यादव अपने चाचा मुन्ना यादव के साथ उनकी तलाश में निकला। घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे जो दृश्य उन्होंने देखा, वह बेहद भयावह था। बंधु यादव का शव खून से लथपथ हालत में बाइक के पास पड़ा था और उनका गला धारदार हथियार से रेता गया था।


घटना की सूचना मिलते ही भीमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम (FSL) के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।