Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 21/03/2026 04:11:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 21/03/2026 04:11:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर ईद-उल-फितर के मौके पर समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) और उनके बेटे श्रेय गुप्ता ने बड़ी ईदगाह में लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर ईद-उल-फितर के मौके पर समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) और उनके बेटे श्रेय गुप्ता ने बड़ी ईदगाह में लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। उन्होंने रोजेदारों के लिए स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था भी की। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश साझा किया। संजय गुप्ता ने कहा,ईद सिर्फ खुशियों का पर्व नहीं है बल्कि समाज से जुड़ने और एक-दूसरे का साथ देने का भी अवसर है। उनके इस प्रयास से पूरे शहर में अमन, भाईचारा और उल्लास का माहौल बन गया।शहरवासियों ने उनकी पहल को प्रेरक और सराहनीय बताया। स्टॉल पर पहुंचे लोगों ने उनके नेक कार्य की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।