Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 26 मार्च को भव्य श्रीराम-जानकी शोभा यात्रा, तैयारियां हुई तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 21/03/2026 03:57:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:57:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानिया गाज़ीपुर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता जानकी के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करने के लिए आगामी 26 मार्च 2026 को जमानिया क्षेत्र में भव्य श्री राम जानकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानिया गाज़ीपुर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता जानकी के प्रति अटूट श्रद्धा प्रकट करने के लिए आगामी 26 मार्च 2026 को जमानिया क्षेत्र में भव्य श्री राम जानकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति के अनुसार, शोभा यात्रा का रूट निर्धारित कर लिया गया है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें। यात्रा का शुभारंभ लमूई चक्का बाँध श्री राम जानकी मन्दिर से प्रारम्भ संतोषी माता ( बडेसर नहर) होते हुए सभी मंडी से गाँधी चौक रेलवे चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचेगी, जहाँ विशेष आरती और स्वागत की तैयारी है। इसके पश्चात यात्रा बरूईन शिव मंदिर के लिए आगे बढ़ेगी,जहां पूजा पाठ किया जाएगा, जिसके बाद शोभा यात्रा का भव्य समापन बरूईन स्थित माँ काली के मंदिर पर होगा। जय श्रीराम के नारों से गूंजेगा आकाश, पूरी यात्रा के दौरान 'जय श्रीराम' और 'जय भवानी' के उद्घोष से पूरा जमानिया क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्र और भारी संख्या में राम।