Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 17 वर्षीय छात्र दिव्यांश गौड़ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 09/03/2026 01:20:53 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:20:53 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।

विस्तार

गुजरात: अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। छात्र 6 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। लापता छात्र की पहचान दिव्यांश गौड़ पुत्र जालेन्द, निवासी ग्राम आजनपारा, थाना मालीपुर के रूप में हुई है। दिव्यांश अपने मामा प्रेम सागर गौड़ के यहां ग्राम हाजीपुर (थाना जलालपुर) में रहकर पढ़ाई करता था और रेडिएंट विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के अनुसार दिव्यांश करीब पांच फुट लंबा और सांवले रंग का है। घटना के समय उसने हरे रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी। 6 मार्च को वह अपने मामा के घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

 

जब देर शाम तक दिव्यांश घर नहीं लौटा तो ननिहाल पक्ष के लोगों ने आसपास के इलाकों और विद्यालय में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसके पिता जालेन्द को सूचना दी। पिता ने भी अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक छात्र का पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना जलालपुर पुलिस स्टेशन में दी गई है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश की जा रही है।