-
☰
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय में कुल 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में कुछ छात्राएं होली पर्व के कारण घर गई हुई हैं, जो सोमवार तक वापस लौटेंगी। जिलाधिकारी ने कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं से सामाजिक विज्ञान, हिंदी और शारीरिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्राओं द्वारा सीमित उत्तर दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किचन का भी जायजा लिया। सुबह नाश्ते में सब्जी-पूड़ी दिए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन न देने पर वार्डन को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय-बिस्किट और रात का भोजन तय मीनू के अनुसार दिया जाए। उन्होंने कुछ छात्राओं से स्वयं भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली तथा अनिल वर्मा (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पास में ही बन रहे नए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया और भवन की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान तहसीलदार दीक्षा पाण्डेय भी मौजूद रहीं। सीएचसी लालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच, इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने एम्बुलेंस से आने-जाने वाले मरीजों का रजिस्टर चेक किया और औषधि भंडार तथा दवा वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कम स्टॉक वाली दवाओं की मांग भेजकर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष और जन्म के समय होने वाले टीकाकरण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार पिछले माह 77 प्रसव के सापेक्ष 73 नवजातों को जन्म के समय टीकाकरण लगाया गया। उन्होंने एनबीएसयू वार्ड का निरीक्षण किया, जहां फरवरी माह में 22 नवजात भर्ती किए गए थे। वैक्सीन रखरखाव और वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। लैब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सीबीसी जांच कराई और वहां होने वाली अन्य जांचों के बारे में जानकारी ली। एक्स-रे और सीबी-नाट मशीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय सिंह को लिवर व किडनी की जांच के लिए मशीन संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक अंशुल हिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, डॉ. योगेश द्विवेदी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. राजेश सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण