Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जलजीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कें अब भी बदहाल, मरम्मत अधूरी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 09/03/2026 01:46:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:46:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिले के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री द्वारा एक माह का समय दिया गया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिले के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री द्वारा एक माह का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद भी जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। जलजीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के दौरान कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके चलते आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को एक महीने के भीतर सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़कें अब भी बदहाल स्थिति में हैं।