Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नवरात्र मेले से पहले गंदगी पर भड़के डीपीआरओ, दिए सफाई के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 09/03/2026 05:41:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 09/03/2026 05:41:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी चैत्र नवरात्र मेला को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को विंध्याचल धाम मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी चैत्र नवरात्र मेला को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को विंध्याचल धाम मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ संतोष कुमार जब अटल चौक पहुंचे तो वहां फैली गंदगी देखकर नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल धाम पहुंचते हैं, इसलिए मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।