-
☰
उत्तर प्रदेश: फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने का ठगी गिरोह पकड़ाया, अभियुक्त गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख पुलिस द्वारा फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटो कापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47000 रूपये नगद बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख पुलिस द्वारा फर्जी वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटो कापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47000 रूपये नगद बरामद। वादी द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE की ऑफिस खोलकर कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगो को विदेश भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार कराने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर फर्जी कूटरचित वीजा तैयार करके व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजे गये थे। इस तरीके से अभियुक्तगण द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई। घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 31(4),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। कार्यवाही का विवरण घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में कई गठित टीम की गई। दिनांक 08.03.2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र पालाराम को साई नर्सरी के सामने ATS रोड़ थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटोकापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47 हजार रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त के अन्य साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित है। अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE की ऑफिस खोलकर (बिट्टू द्वारा अपना फर्जी नाम सक्षम शर्मा तथा सुरेन्द्र द्वारा अपना फर्जी नाम राजीव शर्मा बताकर) कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगो को विदेश (फिनलैण्ड, पॉलैण्ड, रुस) भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार करने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर लिया जाता है तथा प्रत्येक ग्राहक से 80 हजार से 01 लाख रूपये की फीस तय कर रकम वसूलते है तथा कुछ लोगो के साथ विदेश भेजने तथा नौकरी की गारण्टी देने के एग्रीमेंट भी तैयार किये गये है। ग्राहकों के द्वारा वीजा व अपना पासपोर्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण के द्वारा फर्जी कूटरचित वीजा तैयार कर ग्राहकों को उनके फोन पर भेज जाते थे जिनकी ग्राहकों के द्वारा सम्बन्धित एम्बेसी से जानकारी करने पर पता करने पर वीजा फर्जी व कूट रचित पाये गये है। अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू द्वारा बताया गया कि वह लोगो को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा आदि तैयार करने का काम करता था जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना मेडिकल जनपद मेरठ तथा पानीपत हरियाणा में भी मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण द्वारा मिलकर सैंकडों लोगो के साथ लाखो रूपये की ठगी की गई है।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण