Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: दुपहिया वाहन चोरी मामले में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 04:59:39 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:59:39 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: करनाल जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सिपाही देवेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान **रंजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी शांति नगर, रामनगर, करनाल के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में आरोपी से पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इस मामले में थाना सिविल लाइन में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो मोटरसाइकिल थाना सिविल लाइन क्षेत्र से और एक मोटरसाइकिल थाना रामनगर क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News