Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: एक करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण किए गए युवक को पुलिस ने छुड़ाया, दो बदमाश हथियारों सहित हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:33:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:33:29 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ टोंक जिले के निवाई से एक युवक का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि निवाई क्षेत्र से युवक के अपहरण के बाद उसके परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान सरुण्ड थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें अपहृत युवक सकुशल मिला। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौरंगपुरा गांव में विशेष घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में टोंक जिले के निवाई थाने में अपहरण और फिरौती का प्रकरण दर्ज है। अब कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस आगे की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News