Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 11.62 ग्राम हेरोइन के साथ युवक हुआ गिरफ्तार, सीआईए-1 हांसी ने की कार्रवाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 04:54:49 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:54:49 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सीआईए-1 की टीम सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में हांसी-राजू रोड स्थित साईं कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कब्रिस्तान के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान **अमन उर्फ बारु पुत्र सतीश कुमार निवासी साईं कॉलोनी, हांसी** के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हिसार पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News