-
☰
गुजरात: डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ, छात्रों को मिली बड़ी सौगात
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: अमदाबाद प्रखंड के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से उच्च शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का सपना साकार हुआ, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अमदाबाद डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया। कॉलेज के उद्घाटन के साथ ही अब अमदाबाद एवं आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्रा तथा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहर अली, जेडीयू नेता राजू साह,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमदाबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी। अब छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा, समय की बचत होगी और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि अमदाबाद में डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जनता और विद्यार्थियों की यह मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर देगा और क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजहर अली ने अपने संबोधन में कहा कि "आज का दिन अमदाबाद के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन है। डिग्री कॉलेज केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला मजबूत मंच है। वर्षों से यहां के विद्यार्थी आर्थिक तंगी और दूरी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। खासकर हमारी बेटियों के लिए यह कॉलेज किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी नई मजबूती मिलेगी। मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार तथा इस पहल से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह महाविद्यालय अमदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, बुद्धिजीवी, स्थानीय नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने डिग्री कॉलेज की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे अमदाबाद के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत