Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: रोड सेफ्टी अभियान में 800 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया प्रशिक्षण
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:55:26 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:55:26 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: फरीदाबाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस की रोड सेफ्टी सेल ने पिछले सप्ताह जिले के तीन प्रमुख विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त, यातायात जयबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में करीब 800 विद्यार्थियों, स्कूलों के ट्रांसपोर्ट स्टाफ और वाहन चालकों ने भाग लिया।

विस्तार

हरियाणा: फरीदाबाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस की रोड सेफ्टी सेल ने पिछले सप्ताह जिले के तीन प्रमुख विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त, यातायात जयबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में करीब 800 विद्यार्थियों, स्कूलों के ट्रांसपोर्ट स्टाफ और वाहन चालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में व्यवहारिक जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। रोड सेफ्टी सेल, सेक्टर-12 की टीम ने के.एल. मेहता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-16, स्कॉलर्स प्राइड स्कूल, सेक्टर-16 तथा डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में अलग-अलग जागरूकता सत्र आयोजित किये। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही स्कूल बसों और अन्य शैक्षणिक वाहनों के सुरक्षित संचालन, बच्चों की सुरक्षा तथा परिवहन से जुड़े आवश्यक नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका रोड सेफ्टी सेल की टीम ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, यातायात नियमों का पालन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।


Featured News