-
☰
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बामोर कला क्षेत्र में तेज रफ्तार से बुलेट मोटरसाइकिल चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा मनचले युवकों द्वारा आमजन, छात्राओं और महिलाओं को परेशान किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बामोर कला थाना प्रभारी श्री संजय लोधी के नेतृत्व में पुलिस ने समस्त स्टाफ के साथ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बामोर कला क्षेत्र में तेज रफ्तार से बुलेट मोटरसाइकिल चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा मनचले युवकों द्वारा आमजन, छात्राओं और महिलाओं को परेशान किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बामोर कला थाना प्रभारी श्री संजय लोधी के नेतृत्व में पुलिस ने समस्त स्टाफ के साथ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार, स्कूल-कॉलेज मार्ग तथा सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की। तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, लापरवाही से वाहन चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि तेज आवाज वाली बुलेटों के कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, जिससे पढ़ाई कर रहे बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही मनचले युवकों की हरकतों से भी लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी। थाना प्रभारी श्री संजय लोधी ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत