Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में 7.45 ग्राम नशा बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:58:28 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:58:28 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: सिरसा जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

विस्तार

गुजरात: सिरसा जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष कमार उर्फ घोलू निवासी थेहड़ मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थेहड़ मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंप दी है।


Featured News