-
☰
मध्य प्रदेश: गुना पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जनपद गुना पुलिस द्वारा जनहित में नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज निर्माण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, राज्य की राजधानी भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेश भर में संचालित किए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान "नशे से दूरी है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जनपद गुना पुलिस द्वारा जनहित में नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज निर्माण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, राज्य की राजधानी भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेश भर में संचालित किए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान "नशे से दूरी है। जरूरी 2.0" के अंतर्गत गुना पुलिस द्वारा जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गुना पुलिस द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बुधवार दिनांक 15 जुलाई 2026 को अभियान के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश के गुना जिला पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस एवं एसएएफ के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर/ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत पुलिस लाइन परिसर से एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, स्टेशन तिराहा होते हुए जयस्तंभ चौराहा तक नगरवासियों को बैनर, तख्तियों के द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। रैली के दौरान पुलिस बल एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने नशामुक्त समाज के समर्थन में प्रेरक संदेश देकर आमजन से इस जनअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, डीएसपी यातायात श्री मुकेश दीक्षित, प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक हर्ष यादव, रक्षित निरीक्षक स्मृति दोहरे, कंट्रोल प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. आर्य, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदौस तबस्सुम, निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया सहित एस.ए.एफ. व जिला बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अभियान के आगामी दिनों में जनपद गुना पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामों, शहरी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, रैलियां एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की जाएगी। गुना पुलिस का यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में नशे के विरुद्ध एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण करते हुए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ, सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत