-
☰
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी छवि को बढ़ावा देने तथा युवाओं को गुमराह करने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विस्तार
गुजरात: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी छवि को बढ़ावा देने तथा युवाओं को गुमराह करने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े व्यक्ति को फॉलो करने वाले कुछ व्यक्तियों को अपराध शाखा हिसार में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। सभी व्यक्तियों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें समझाया गया कि किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधियों का सोशल मीडिया पर समर्थन, प्रचार-प्रसार अथवा महिमामंडन करना समाज और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। काउंसलिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से उक्त व्यक्ति को अनफॉलो कर ब्लॉक कर दिया तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का समर्थन या प्रचार-प्रसार न करने का लिखित आश्वासन दिया। इस संबंध में उनके बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें। किसी भी अपराधी या आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करने वाले अकाउंट को फॉलो, लाइक, शेयर या प्रमोट न करें। ऐसा करना न केवल समाज में गलत संदेश देता है बल्कि कानून की दृष्टि से भी गंभीर विषय हो सकता है। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों का प्रचार-प्रसार, हथियारों का प्रदर्शन, धमकी, गैंग संस्कृति अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर