Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 18/07/2026 11:34:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:34:53 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन में शिकायतकर्ता के घर की तस्वीरें और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को अहमदबाग निवासी अमित गुप्ता ने थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 'जिशान अख्तर' नामक व्यक्ति व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें और उनके भाई सुमित गुप्ता को जान से मारने की धमकी देकर भारी रकम की रंगदारी मांग रहा है। शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 333/2026 धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने 16 जुलाई 2026 को सहारनपुर-दिल्ली रोड से वांछित आरोपी जावेद मलिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 308(4), 352, 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह कम समय में बड़ा गैंगस्टर बनकर पैसा कमाना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने सोशल मीडिया के माध्यम से जिशान अख्तर से संपर्क किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शहर के संपन्न लोगों की जानकारी, उनके मोबाइल नंबर और उनके घरों की तस्वीरें जुटाकर जिशान अख्तर को भेजी थीं। उसने यह भी बताया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल करने की सलाह भी उसी ने दी थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल में शिकायतकर्ता के घर की तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Featured News