Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार में 7 ग्राम 170 मिलीग्राम हेरोइन के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी हुई बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/09/2026 10:26:10 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/09/2026 10:26:10 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 ग्राम 170 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि एएसआई जगदीश चंद्र अपनी टीम के साथ आदमपुर क्षेत्र में अपराध और नशाखोरी की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव चूली कलां निवासी कुलदीप पुत्र कुलवंत को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम 170 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News