-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे आयोजित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, पदयात्रा, साइकिल व बाइक रैली, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का आयोजन जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत ह्यूमन रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों की पूर्व सूचना देकर आमंत्रित करने और सभी कार्यक्रमों को बेहतर एवं भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति
उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद
मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि