-
☰
राजस्थान: उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र बहेणिया ने संभाला कार्यभार, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: गलियाकोट के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी श्री रमेश चंद्र बहेणिया ने आज अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। उपखंड अधिकारी के आगमन पर उपस्थित लोगों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज जिन सामरिया, भूरालाल प्रजापत, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एसयूएनआई, गलियाकोट, शेख सदर हाजी वाहिद, पूर्व सरपंच सुखलाल भाटिया, मीर आलम खां पठान, इस्माईल भाई, शेख समद, शेख युसुफ उर्फ राजू शेख, गलियाकोट तथा मनोहर सिंह पारड़ा माताजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र बहेणिया का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति
उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद
मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि