-
☰
उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर छानबे विकासखंड के ग्राम भटेवरा निवासी दिव्यांग सुभाष पुत्र रामआसरे आर्थिक तंगी के चलते बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर छानबे विकासखंड के ग्राम भटेवरा निवासी दिव्यांग सुभाष पुत्र रामआसरे आर्थिक तंगी के चलते बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। सुभाष दोनों हाथ-पैरों से दिव्यांग हैं, जिसके कारण वह मेहनत-मजदूरी कर पाने में असमर्थ हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बना हुआ है।बताया गया कि करीब दो-तीन दिन पूर्व पत्रकार सूरज मौर्य को सुभाष और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिली। परिवार की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार की सुबह पत्रकार सूरज मौर्य उनके घर पहुंचे और खाने-पीने सहित आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर परिवार की मदद की।इस अवसर पर पत्रकार सूरज मौर्य ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवार हैं, जिन्हें मुश्किल समय में थोड़े से सहयोग की आवश्यकता होती है। हम सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख और जरूरत की घड़ी में किसी असहाय परिवार का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा रहने अथवा मजबूरी में कठिन जीवन जीने को विवश न हो। पत्रकार सूरज मौर्य की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना मानवता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है।