Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर पर मजबूती की बनी रणनीति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 11/09/2026 12:01:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 11/09/2026 12:01:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र बीजपुर में अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय बैठक गुरुवार को जरहां न्याय पंचायत स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र बीजपुर में अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय बैठक गुरुवार को जरहां न्याय पंचायत स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ एवं सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्षों के गठन सहित संगठन के ढांचे को मजबूत करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को प्रभावी बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कार्यकर्ताओं को अभी से क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में 13 सितंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ जुटने की अपील की।

इस अवसर पर बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, राम सुरेश कुशवाहा, गुड्डू, राम बरन, सुधीर, जय सिंह, विजय कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता, अमित कुमार और अशफाक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News