Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: , Date: 24/08/2026 02:44:49 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 24/08/2026 02:44:49 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हरियाणा राज्य की अंबाला पुलिस द्वारा युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा और खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैदान एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में 'पहली अंबाला पुलिस पब्लिक एथलेटिक मीट' का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा राज्य की अंबाला पुलिस द्वारा युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा और खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैदान एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में 'पहली अंबाला पुलिस पब्लिक एथलेटिक मीट' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस भव्य खेल आयोजन में अंबाला के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अजीत सिंह शेखावत, IPS ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंबाला मंडल श्री पंकज नैन, IPS के दिशा-निर्देशों एवं SP अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में एसपी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियों के लिए आयोजित की गई। प्रमुख स्पर्धाएं: प्रतिभागियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस के साथ-साथ हाई जंप और लॉन्ग जंप में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "नशे से खुद को दूर रखें, अपने आप को खेलों से जोड़ें और कड़ी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करके देश को बुलंदियों पर ले जाने का जज्बा पैदा करें ताकि देश और समाज का नाम रोशन हो सके।" उन्होंने स्पष्ट किया कि अंबाला पुलिस का यह नशा मुक्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले खेल विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। खेल विशेषज्ञ व पुलिस अधिकारी: रिटायर्ड डीपी मलकीत सिंह, श्री राजिंदर जी, उप निरीक्षक शमशेर सिंह, जय सिंह, अजय कुमार, जसबीर कौर, रमेश कुमार, बलदेव, सरोज, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, रजनी और मुख्य सिपाही रोहित कुमार, पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल श्री विकास कोहली, विशाल बत्रा, राजीव जैन, विनोद गोयल, इंजीनियर बलबीर सिंह सहित कई सम्मानित समाजसेवी और मीडिया बंधु उपस्थित रहे। अंबाला पुलिस इससे पहले भी 'ऑपरेशन मैदान' के तहत चेस,क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुकी है, ताकि युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की जा सके।