-
☰
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक विनोद भयाना ने मंगलवार को गांव खरखड़ा तथा कुलाना में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक विनोद भयाना ने मंगलवार को गांव खरखड़ा तथा कुलाना में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दोनों गांवों के सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। कुलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 51 लाख रुपये की लागत से पांच नए कमरे तथा एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। वहीं खरखड़ा गांव के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एक सामान्य शौचालय तथा दिव्यांग बच्चों के लिए 2 विशेष टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों विद्यालयों में चलने वाले विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा, यानी सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कुलाना गांव के विद्यालय में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने के भी निर्देश दिए। विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है और सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर भवन, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक संसाधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार लगातार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें। विधायक ने बताया कि सड़कों, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में निरंतर निवेश किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम खाण्डा, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि